फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाबालिग ने अदालत में दर्ज करवाया बयान

Wed, 11 Feb 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। याैन शोषण कर नाबालिग को गर्भवती करने के मामले में बुधवार को पीड़िता ने अदालत में बयान दर्ज करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी योगराज निवासी मजोगा उनकी नाबालिग बेटी को अपने साथ बहला फुसला लेकर गया। जब उनकी बेटी कुछ माह के बाद वापस घर लौटी तो वह पेट में दर्द होने की बात कहने लगी। जब उसे मेडिकल काॅलेज लेकर गए तो पता लगा कि वह गर्भवती है। इस बीच प्रसव के दौरान उसने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें