फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हाईवे पर रफ्तार न रुके, प्रबंधन ने मशीनरी की तैनात

Thu, 24 Jul 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बुधवार को बारिश के बाद जगह-जगह गिरे मलबे को हटाने के लिए विभागीय मशीनरी जुटी रही। प्रबंधन की ओर से हाईवे पर ऐसे स्थान चिह्नित किए हैं जहां पर अक्सर भूस्खलन होने का खतरा बना रहता है। चिह्नित स्थानों पर मशीनें तैनात की हैं ताकि अधिक समय तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार न थम सके। इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय उच्चमार्ग अवरुद्ध न हो इसके लिए केरु घार के आसपास गिरे मलबे को हटाकर हाईवे चकाचक करने में विभागीय मशीनरी तैनात रही। उधर, हाईवे प्रबंधन के सहायक अभियंता प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिन चिह्नित स्थानों पर हाईवे के भूस्खलन से बंद होने की आशंका है, वहां पर मशीनरी पहले से तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें