फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत-खैरी मुख्य मार्ग पर हो रहा जोखिम भरा सफर

Sun, 11 Jan 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत-खैरी मुख्य मार्ग पर आपदा के समय हुए भूस्खलन के निशान आज भी साफ दिखाई दे रहे हैं, जो कि लोक निर्माण विभाग की उदासीनता को दर्शा रहे हैं। आपदा के दौरान आनन-फानन में मार्ग को अस्थायी रूप से सुचारु तो कर दिया गया, लेकिन भूस्खलन से प्रभावित कई स्थानों पर सड़क की हालत आज भी बदहाल बनी हुई है।
विज्ञापन

जगह-जगह धंसा हुआ मार्ग, मलबा और कमजोर हो चुकी संरचना हर गुजरते दिन के साथ हादसों को न्योता दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। विशेषकर गांव बडेरू (नाडू) के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस चुका है, जिसे अब तक स्थायी रूप से दुरुस्त नहीं किया गया।

राहगीर सुरेश कुमार, प्यार सिंह, अमर चंद, भाग सिंह, रोशन लाल और शेर खान ने बताया कि भूस्खलन के दौरान गिरा मलबा आज भी कई स्थानों पर सड़क के किनारे मौजूद है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग की मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली। पुलिस और अन्य अधिकारी सुबह-शाम इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं, इसके बावजूद सड़क पर पड़ा मलबा और धंसे हुए हिस्से अनदेखी का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें