फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले में राइड विद प्राइड का सफर हुआ सौ फीसदी महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम की राइड विद प्राइड गाड़ी में अब मेडिकल कॉलेज से भरमौर चौक जाने के लिए ही 10 के बजाय 20 रुपये चुकाने होंगे। वहीं चंबा से मुगला जाने के लिए 15 की जगह 30 रुपये चुकाने होंगे। परिवहन निगम की तरफ से किराये में सीधा 100 फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके चलते अब आम लोगों के लिए राइड विद प्राइड में सफर करना महंगा हो जाएगा। मुगला से मेडिकल कॉलेज जाने के लिए बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य बीमार लोग इसी इलेक्ट्रिक व्हीकल में सफर करते थे लेकिन अचानक किराये में 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से अब आम लोग इसमें सफर करने से गुरेज करने लगे हैं। पहले करियां से पुराने बस अड्डे तक लोकल बसें चलती थीं लेकिन नए बस अड्डे का निर्माण होने के बाद ये बसें भरमौर चौक तक ही जाती हैं। भरमौर चौक से लेकर बाजार या मेडिकल कॉलेज तक लोगों को पैदल ही सफर करना पड़ता है। ऐसे में जब राइड विद प्राइड की सेवाएं शुरू हुईं तो लोगों ने काफी राहत महसूस की लेकिन अब किराये में बेतहशा बढ़ोतरी होने से लोग इसमें सफर करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार से भरमौर चौक की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर है। पहले इसका किराया दस रुपये निर्धारित किया गया था। लोगों ने इस किराये को लेकर कभी विरोध नहीं जताया लेकिन अब किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है जो काफी ज्यादा है। -अमर जीत स्थानीय निवासी।

परिवहन निगम ने राइड विद का किराया 100 प्रतिशत बढ़ाकर आम लोगों को इस सेवा से वंचित रखने का कार्य किया है। बसों की तुलना में इसका किराया पहले भी ज्यादा था लेकिन अब किराये को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। इसको लेकर लोगों में रोष है। -काकू कुमार स्थानीय निवासी।
विज्ञापन


नई सरकार ने जहां लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की घोषणाएं की थीं वहीं अब यहां आम लोगों को मिलने वाली सुविधाएं भी छीनने की कोशिश की जा रही है। इसलिए सरकार को किराये को कम करने के लिए जल्द आदेश जारी करने चाहिए। -गौरी देवी स्थानीय निवासी।

चार किलोमीटर के सफर का 30 रुपये और डेढ़ किलोमीटर सफर के 20 रुपये किराये के रूप में लेना तर्कसंगत नहीं है। ऐसा सिर्फ इसलिए किया जा रहा है जिससे आम लोगों की जेब को ढीला करके सरकार पुरानी पेंशन के वायदे को पूरा कर सके। -इंद्रजीत स्थानीय निवासी।

राइड विद प्राइड गाड़ी के किराये में बढ़ोतरी उच्च अधिकारियों की ओर से की गई है। किराये को कम करने को लेकर लोग फोन भी कर रहे हैं। इसके बारे में जल्द उच्चाधिकारी से बात की जाएगी। शुगल कुमार, आरएम चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें