फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 26 जुलाई से 2 अगस्त तक होगा ऐतिहासिक मिंजर मेला

Fri, 08 May 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा उपायुक्त कार्यालय में मिंजर मेले के आयोजन बारे बैठक के दौरान।संवाद
विज्ञापन
डीसी ने अधिकारियों के साथ की मेले के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन

अधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के आयोजन के संबंध में जिला मुख्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की।
उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला इस वर्ष 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चौगान नंबर-1 में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला जिले की समृद्ध संस्कृति और समाज के विभिन्न वर्गों के आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले के मूल स्वरूप और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हमारा दायित्व है। उन्होंने सभी अधिकारियों को मिंजर मेले की तैयारियों से संबंधित अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मिंजर मेले के दौरान होने वाले व्यय-आय, निमंत्रण कार्ड, स्मारिका, परिवहन, यातायात और पार्किंग प्रबंधन, खेलकूद प्रतियोगिताओं, चौगान की सफाई, मरम्मत और रखरखाव, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था के अतिरिक्त मिंजर मेले के लिए थीम निर्धारण सहित कला केंद्र और मंजरी गार्डन में आवश्यक मरम्मत के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार, विधि अधिकारी शरीफ शाह, पुलिस विभाग के निरीक्षक संत राम के अतिरिक्त कई अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें