फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रावी में समाए हाईवे को आरसीसी डंगे से किया जाएगा सुरक्षित

Wed, 09 Aug 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर धरवाला, चूड़ी और लोथल में रावी में जलमग्न हुए हाईवे के हिस्सों को नदी से आरसीसी डंगे लगाकर सुरक्षित करने की हाईवे प्रबंधन की योजना है। बहरहाल, हाईवे प्रबंधन की ओर से 17 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए हाईवे प्रबंधन के चीफ कार्यालय शिमला भेजा गया है। यहां से स्वीकृति मिलने पर इस प्रस्ताव को केंद्र के पास भेजा जाएगा। केंद्र से हरी झंडी और बजट स्वीकृत होने पर युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा। आरसीसी के डंगे लगने से रावी के किनारों पर हाईवे चालकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारी बारिश से चंबा से लेकर भरमौर तक हाईवे पर लोथल में 300 मीटर, चूड़ी में 170 और धरवाला के पास 100 मीटर हाईवे जलमग्न हो चुका है। यहां से वाहनों की आवाजाही को बहाल करवाना हाईवे प्रबंधन के लिए भी समय-समय पर टेड़ी खीर साबित होता रहा है। बीते दिनों भी धरवाला के पास 100 मीटर हाईवे रावी में समा जाने पर तीसरे दिन छोटी गाड़ियों के लिए प्रबंधन हाईवे बहाल करवा पाया। इसके दो दिन बाद हाईवे बड़े वाहनों के लिए सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को उखाड़ कर बहाल हो पाया है। बहरहाल, भारी बारिश से हाईवे प्रबंधन को 78 करोड़ की चपत लग चुकी है। एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें