फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक माह से सलूणी-अंद्रेश्वर-मडोगा लिंक मार्ग बंद, परेशानी

Wed, 09 Aug 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी-अंद्रेश्वर-मड़ोगा संपर्क मार्ग एक माह से बंद है। इससे ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मार्ग बंद होने के कारण लोगों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ रही है। इतना ही नहीं, यदाकदा अगर कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे पीठ पर उठाकर या फिर पालकी में बैठाकर ही अस्पताल तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में कई बार तो मरीज अस्पताल का मुंह देखने से पहले ही दम तोड़ देते हैं। ग्रामीणों की मानें तो वे कई बार विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाने की मांग करते आ रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र में अब सेब और सब्जियों का सीजन जोरों पर है लेकिन, मार्ग के जगह-जगह बंद होने से उनके लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग को साफ शब्दों में चेताया है कि यदि मार्ग बहाल नहीं किया गया तो वे विभागीय अधिकारी का घेराव करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। ग्रामीणों चतर सिंह, नरेश कुमार, बब्बू, भूपू, नंदु आदि ने बताया कि मार्ग बंद होने से विशेषकर स्कूली बच्चों को दिक्कत हो रही है। भारी बारिश के बाद विभाग की ओर से कई सड़कों को यातायात के लिए बहाल करवा दिया गया है। बावजूद इसके अभी तक इस मार्ग को बहाल नहीं किया गया है। इसी मांग को लेकर ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से भी मिले।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि ग्रामीणों को दो दिनों के भीतर मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा कर देने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें