फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कार्यवाही रजिस्टर पूर्ण न होने पर अगले दिन फिर बुलाई ग्रामसभा

Wed, 22 Jul 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर की गई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरी (चंबा)। पंचायत चीह में आयोजित ग्रामसभा में निर्धारित कोरम पूरा होने के बावजूद बैठक की कार्यवाही उसी दिन पूर्ण नहीं हो सकी। कार्यवाही रजिस्टर में आवश्यक विवरण दर्ज न होने के कारण पंचायत सचिव की ओर से अगले दिन पुनः ग्रामसभा हुई।
पहली ग्रामसभा में पर्याप्त संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। निर्धारित कोरम भी पूरा था। बैठक के दौरान पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई लेकिन कार्यवाही रजिस्टर में पूरी कार्यवाही दर्ज नहीं हो सकी। इसके चलते अगले दिन फिर से ग्रामसभा बुलाकर शेष कार्यवाही पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण गजेंद्र सिंह, सेवक राम, टेक चंद, अमर सिंह, हेम राज, प्रकाश सहित अन्य लोगों ने बताया कि जब पहली ग्रामसभा में कोरम पूरा था और बैठक विधिवत आयोजित हो चुकी थी तो कार्यवाही उसी दिन पूरी की जानी चाहिए थी। उनका कहना है कि अगले दिन दोबारा ग्रामसभा बुलाने से लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उधर, पंचायत सचिव कमल देव ने बताया कि पहली ग्रामसभा के दौरान कार्यवाही रजिस्टर पूरा नहीं लिखा जा सका था। इसी कारण शेष कार्यवाही पूरी करने के लिए अगले दिन पुनः ग्रामसभा बुलाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें