फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: लंबित एरियर और भत्तों का जल्द भुगतान करे सरकार

Fri, 05 Jun 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिहुंता में पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन की में मांगें पूरा करने की गुहार
विज्ञापन

सर्वसम्मति से पारित किए कई प्रस्ताव, मुख्यमंत्री को भेजा मांग पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन की खंड सिहुंता इकाई की बैठक सिहुंता के मीटिंग हॉल में हुई। इसकी अध्यक्षता खंड इकाई के प्रधान ओंकार सिंह चौहान ने की।
इस दौरान पेंशनरों से जुड़े लंबित मामलों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित कर उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजने का निर्णय लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के हजारों पेंशनर लंबे समय से अपने वित्तीय अधिकारों और लंबित भुगतानों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार को इन मामलों पर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन

वर्ष 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को वेतन आयोग के एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की गई। कई सेवानिवृत्त कर्मचारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और लंबित एरियर का भुगतान उनके लिए राहत होगा। पेंशनरों ने वर्षों से लंबित मेडिकल प्रतिपूर्ति दावों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से संबंधित विभागों को पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग की। पूर्व में स्वीकृत महंगाई भत्ते की शेष एक प्रतिशत किस्त और 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की चार लंबित किस्तों का भुगतान शीघ्र करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी 8 प्रतिशत महंगाई भत्ते की दो किस्तों के बकाया एरियर का भुगतान करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बढ़ती महंगाई और स्वास्थ्य सेवाओं की लागत को देखते हुए पेंशनरों को मिलने वाला चिकित्सा भत्ता अपर्याप्त है। इसलिए इसे बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह किया जाना चाहिए। सिहुंता को करीब आठ वर्ष पूर्व पूर्ण तहसील का दर्जा मिल चुका है लेकिन आज तक यहां तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय स्थापित नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को अपने कार्यों के लिए लगभग 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष से भी सिहुंता में तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय शीघ्र खोलने का आग्रह किया। इस मौके पर रसीद मोहम्मद, सोम दत्त पुजारी, करनैल सिंह, सीएस राणा, कर्म चंद, खेलो राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें