फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन शादी करवाने पर प्रशासन के द्वार पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में एक युवती की जबरन शादी करवाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर युवती को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया जहां, युवती ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में एक युवती की 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर परिजनों की ओर से उसकी जबरन शादी करवाई जा रही थी। बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई सहित अन्य संस्थाओं को इसकी सूचना मिलते ही युवती को एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। यहां युवती ने शादी करने से मना कर दिया और अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही। युवती के बयान के बाद परिजनों को हिदायत देने के साथ ही पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने कहा कि अगर अभिभावक युवती की जबरन शादी करवाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि युवती का बाल अवस्था में ही विवाह करवा दिया गया था। लिहाजा, परिजन अब युवती के बालिग होने का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में युवती ने 18 वर्ष की आयु पूरी की और परिजनों ने युवती पर जबरन उसी लड़के से शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिससे बचपन में शादी हुई थी। लेकिन, युवती ने परिजनों के इस फैसले का विरोध करते हुए मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी और जिला बाल संरक्षण सहित चाइल्ड लाइन की टीम ने मामले की सूचना प्रशासन को दी और युवती को एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां युवती ने अपने बयान दिए।
विज्ञापन

युवती के बयानों के बाद प्रशासन ने परिजनों को हिदायत दी है कि वह लड़की की जबरन शादी न करवाएं अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम शिवम प्रताप सिंह का कहना है कि इसके बारे में युवती उनसे मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत कर दी गई है। कहा कि अगर परिजन जबरन युवती की शादी करवाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें