फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नरसिंह मंदिर के पास बोरों में रखा कूड़ा अब तक नहीं उठाया

Thu, 14 Aug 2025 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के मुख्य बाजार में सफाई तो होती है, लेकिन गलियों और मंदिरों के आसपास कचरे का अंबार हालात बिगाड़ रहा है। सपड़ी स्थित नरसिंह मंदिर के पास बोरों में भरकर रखा कूड़ा लंबे समय से पड़ा है, लेकिन इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को यहां गंदगी व दुर्गंध झेलनी पड़ रही है। शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद मुख्य बाजार में दिखावटी सफाई कर देती है, लेकिन धार्मिक स्थलों और तंग गलियों में हालात जस के तस बने रहते हैं।
विज्ञापन


मिंजर मेले से पहले का कचरा भी अभी तक साफ नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि गलियों और मंदिरों के आसपास भी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक स्वच्छ वातावरण का अनुभव कर सकें। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने कहा कि मामला ध्यान में है और सफाई कर्मचारियों को कचरा हटाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें