चंबा के सत्संग भवन मुगला में सत्संग सुनते अनुयायी।संवाद
चंबा। संत निरंकारी भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग का आगाज आरती वंदना से किया गया।
सत्संग में मैहला, धरवाला, मुगला, साहो, जडेरा, मंगला राख, जांघी और आदर्शनगर से निरंकारी अनुयायियों ने भाग लिया। मंच पर विराजमान महात्मा दीपक ने कहा कि समान दृष्टि से व्यक्ति में द्वेष की भावना नहीं होती। उन्होंने कहा कि हमारे पीर पैगंबर और हमारे मान्य धर्म ग्रंथ किसी भी प्रकार के पक्षपात की आज्ञा नहींं देते। फिर भी सर्वत्र पक्षपात पूर्ण व्यवहार देखने को मिलता है। वह वनस्पति, पहाड़, जीव-जन्तु हर एक जीवित प्राणी में परमात्मा के दर्शन करना शुरू हो जाता है। सत्संग के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रबंधक विनोद कुमार ने दी। संवाद