माहे रमजान
-
मुकद्दस रमजान
सहरी-05:20 सुबह
इफ्तारी-06:35 शाम
काम की बात
-
गैस की आपूर्ति... करियां स्थित गैस एजेंसी की गाड़ी पूर्वाह्न 11 बजे मुगला, आदर्श नगर और धड़ोग में गैस की आपूर्ति करेगी। यह जानकारी प्रबंधक राजमल ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि एक गाड़ी करियां नाला के समीप भी उपलब्ध रहेगी।
आज खास
बैठक : तड़ोली में सेवानिवृत्त परिवहन निगम कर्मचारी संघ की बैठक पूर्वाह्न 11बजे होगी।
कार्यशाला : बीआरसीसी कार्यालय चंबा में अध्यापकों की कार्यशाला सुबह 10 बजे से होगी।
शिविर : पुलिस मैदान बारगाह में बैडमिंटन को लेकर प्रशिक्षण शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।
धार्मिक : मुगला स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन सुबह 7:00 बजे से होगा।