फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जल्द रखा जाएगा महाराणा प्रताप भवन के निर्माण के लिए नींव पत्थर

Sun, 10 Aug 2025 06:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजपूत कल्याण सभा चंबा की बैठक होटल इरावती में प्रधान नरेंद्र सिंह साम्बयाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मिंजर मेले को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। बैठक में महाराणा प्रताप भवन बनाने पर भी चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने अपने सुझाव दिए। साथ ही जल्द नींव पत्थर रखने की बात कही। पदाधिकारियों ने बताया कि सभा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इसलिए सभा के सभी सदस्यों को 16 अगस्त को जन्माष्टमी महोत्सव पर राधाकृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया। शोभायात्रा में सभी पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे। बैठक में मंजीत सिंह जसरोटिया ओंकार सिंह, कुलदीप कुड़ियाल, मयंक चौहान, संजय ठाकुर, भूपेंद्र सिंह जसरोटिया, जितेंद्र ठाकुर और अतुल सिंह मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें