फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला के लिए जीवनदायिनी बनी 108 एंबुलेंस

Sun, 10 Aug 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला के लिए 108 एंबुलेंस फिर जीवनदायिनी साबित हुई है। ग्राम पंचायत सनवाल के ब्रुइला गांव की महिला बसंती देवी पत्नी चैन लाल को प्रसव पीड़ा के बाद तीसा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से दोपहर 1:00 बजे महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए तीसा अस्पताल से मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस में महिला और उसके परिजनों को लेकर ईएमटी याकूब और पायलट गुलाम हुसैन चंबा के लिए रवाना हुए। 12 किलोमीटर का सफर तय कर मधुवाड़ के करीब पहुंचने पर अचानक महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। ईएमटी याकूब ने परिजनों और चिकित्सीय स्टाफ से परामर्श कर एंबुलेंस में ही प्रसव करवाने का निर्णय लिया। बहरहाल, ईएमटी ने चिकित्सीय स्टाफ से फोन के जरिये जरूरी परामर्श लेकर सुरक्षित प्रसव करवाया। महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद एंबुलेंस से ही दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचा कर दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें