फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच घंटे तक धधकता रहा सलोह का जंगल

विज्ञापन
सलोह वन बीट के जंगल में भड़की आग। स्त्रोत जागरूक पाठक।
विज्ञापन
चंबा। वन परिक्षेत्र मसरूंड की सलोह वन बीट में मंगलवार को जंगल आग की लपटों से घिर गया। दोपहर एक बजे अचानक भड़की आग ने वन विभाग की मुश्किलें बढ़ा दीं। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को करीब पांच घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम छह बजे तक जंगल में आग सुलगती रही। जंगल की आग ने घास भी जला दी। इसे व्यक्ति ने जंगल के साथ रास्ते में इकट्ठा करके रखा था। इसकी कीमत हजारों में बताई जा रही है। सर्दियों में मवेशियों के चारे के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। आग की चपेट में आकर वन संपदा को कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन करने में वन विभाग जुट गया है। वहीं, जंगल में आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। आग लगने की घटना ने एक बार फिर जंगलों की सुरक्षा और वन संपदा को आग से बचाने की चुनौती को सामने ला दिया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश पठानिया ने बताया कि डेढ़ हेक्टेयर में आग लगी थी जिसे ग्रामीणों की मदद से बुझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें