फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिलासपुर और चमीणू की टीमों के बीच खेला जाएगा कबड्डी का फाइनल मैच

Mon, 29 Jul 2024 09:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में मिंजर मेला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले लीग मुकाबले खेले गए। इसमें बिलासपुर, चमीणु, डुगली और कीड़ी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल बिलासपुर और चमीणू के बीच खेला गया। इस मैच में बिलासपुर की टीम ने चमीणू को एक तरफ मुकाबले में 38-15 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल डुगली और कीड़ी की टीम के बीच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक रहा। अंत में डुगली की टीम ने 6 अंकों से यह मैच जीत लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला मंगलवार को ऐतिहासिक चंबा चौगान में बिलासपुर और डुगली की टीमों के बीच खेला जाएगा। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव मोहम्मद रफी ने दी। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से वह मिंजर मेले में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे है। बताया कि हर बार टीमों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अन्य जिलों की टीमें भी भाग ले रही हैं। बताया कि प्रतियोगिता करवाने का मकसद युवाओं की खेलों में भागीदारी सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें