फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दुर्घटना में छिन गया परिवार का इकलौता सहारा

Fri, 03 May 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पावर हाइड्रो प्रोजेक्ट चांजू-तीन की बियर साइट में पत्थर गिरने से परिवार का इकलौता सहारा चला गया। दो बहनों का लाडला भाई तो माता पिता की आंख का इकलौता तारा इस हादसे में मौत के घाट चढ़ गया।
विज्ञापन

बहनें जिस भाई के सिर पर सेहरा सजाने को लेकर सपने देख रही थीं, अब उनका यह सपना कभी भी पूरा नहीं हो पाएगा। जिस भाई के सिर पर उन्होंने सेहरा सजाने के लिए सोच रखी थी। अब वह भाई उनके बीच में ही नहीं रहा। हादसे में परिवार का भरण पोषण करने वाला सहारा भी चला गया। शुक्रवार शाम को जैसे ही परिजनों को इस दुखद घटना का पता चला तो उनके पैरों के तले से जमीन खिसक गई। जिस बेटे के घर आने की राह ताकी जा रही थी, परिवार को उसी बेटे का शव लाने के लिए तीसा रवाना होना पड़ा। मृतक शिव कुमार की दो बहनें और माता पिता थे। बहनों की शादी हो चुकी थी। अब परिवार उसकी शादी को लेकर योजनाएं बना रहा था। हालांकि, अभी तक उसका रिश्ता भी नहीं हुआ था, लेकिन परिवार आगामी महीनों में उसकी शादी को लेकर लड़की देखने की पूरी योजना में था। इससे पहले कि उसकी शादी हो पाती, काम के दौरान घटी दर्दनाक घटना में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर से जहां पूरा परिवार स्तब्ध रह गया तो क्षेत्र में भी शौक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें