फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पार्किंग और बहुमंजिला भवन बनाने की कवायद शुरू

Thu, 01 Jun 2023 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सपड़ी स्थित पुराने बस अड्डे के पास पार्किंग और बहुमंजिला कॉम्पलेक्स बनाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। उपमंडलाधिकारी चंबा की अगुवाई में एचआरटीसी, राजस्व, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पुराने बस अड्डे के पास खाली जमीन की निशानदेही की।
विज्ञापन

टीम के संयुक्त निरीक्षण के बाद अब यहां पार्किंग समेत बहुमंजिला भवन बनने कयास शुरू हो गए हैं। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारी अभी तक महज निशानदेही किए जाने को लेकर ही निर्देश मिलने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि पुराना बस अड्डा चंबा के पास हिमाचल पथ परिवहन के पुराने भवन समेत आसपास की जमीन खाली पड़ी हुई है। ऐसे में शहर के प्रबुद्धजन और एसोसिएशन के पदाधिकारी कई बार सरकार, जिला प्रशासन से इस जगह बहुमंजिला पार्किंग और कॉम्पलेक्स बनाने की मांग उठाते आ रहे हैं। ऐसे में अब उपमंडलाधिकारी की अगुवाई में विभागीय टीमों की ओर से जमीन की निशानदेही हो जाने से लोगों ने कुछ अदद राहत की सांस ली है। उपमंडलाधिकारी नागरिक अरुण शर्मा ने बताया कि निगम प्रबंधन की ओर से पुराना बस अड्डा सपड़ी के पास निशानदेही को लेकर आग्रह किया गया था। इसके तहत वीरवार को विभिन्न विभागीय अधिकारियों की अगुवाई में स्थल का निरीक्षण कर निशानदेही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें