फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्रतियोगिता का प्रवेश शुल्क बढ़ाया, युवाओं में गहरी नाराजगी

Mon, 06 Oct 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में शुरू हुई राजकुमार ब्रिजेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रवेश शुल्क पर युवाओं ने नाराजगी जाहिर की है। युवाओं में आकाश कुमार, अक्षय कुमार, राज कुमार, खेम राज का कहना है कि प्रबंधन की ओर से प्रवेश शुल्क 5500 से बढ़ाकर 6600 रुपये कर दिया है। जो सरासर गलत है।
विज्ञापन

एक तरफ क्लब की ओर से युवाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म देने के दावे किए जाते हैं तो वहीं, प्रबंधन की ओर से प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया गया है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने से महरूम रह जाएंगी। रविवार को प्रतियोगिता का पहला मैच आयोजित हुआ लेकिन 20 ओवर के बजाय 15 ओवर का ही मैच करवाया गया। प्रबंधन ने प्रवेश शुल्क तो बढ़ा दिया है और ओवर कम कर दिए हैं।
क्लब को प्रवेश शुल्क को लेकर दोबारा से विचार-विमर्श करना चाहिए। प्रतियोगिता आयोजन सचिव राजीव सहगल का कहना है कि क्लब की ओर से प्रवेश शुल्क के साथ-साथ इनामी राशि भी बढ़ाई गई है। पिछले 15 सालों से 5500 ही प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है। क्लब खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें