फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अतिक्रमणकारी नहीं माने, पांच रेहड़ियों और 50 से अधिक दुकानदारों पर फिर कार्रवाई

Mon, 19 Jan 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बाजार में अवैध अतिक्रमण खदेड़तीसंयुक्त टीम। संवाद
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण पर दो दिन कार्रवाई के बाद दोबारा सड़क पर सामान लगाने वालों पर सोमवार को शिकंजा कसा। इस दौरान डाकघर से लेकर अस्पताल रोड तक पांच अवैध रेहड़ियों और 50 से अधिक दुकानदारों का सामान सड़क से हटाया।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम ने सुबह ही गाड़ी के माध्यम से स्पीकर द्वारा चेतावनी दी थी कि कोई भी दुकानदार या रेहड़ी संचालक सड़क पर अतिक्रमण न करे। इसके बावजूद चेतावनी को नजरअंदाज किया गया, जिस पर दोपहर बाद नगर परिषद और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो घंटे तक सघन निरीक्षण अभियान चलाया।
अभियान के दौरान सभी दुकानों का निरीक्षण किया गया और जिन दुकानदारों ने दुकान से बाहर सड़क पर सामान सजा रखा था, उन्हें तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही परमिट वाली रेहड़ियों की भी जांच की गई और उन्हें तय सीमा में ही रेहड़ी लगाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि भविष्य में यदि किसी ने सड़क पर अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दो दिवसीय अभियान चलाने के बावजूद अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों ने फिर से रेहड़ियां लगा ली थीं और दुकानदारों ने भी सड़क पर सामान सजा दिया था। अब प्रतिदिन निरीक्षण किया जाएगा और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें