फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आवेदन मिलते ही अस्थायी मीटर लगा देगा बिजली बोर्ड

Fri, 19 Jul 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में मिंजर के को लेकर बनाऐ जा रहे अस्थाई डोम पर तिरपाल की छत डालने में जुटे मजदूर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में व्यावसायिक पंडाल में एक ही मीटर लगेगा। इसके लिए बिजली बोर्ड के पास आवेदन करना पड़ेगा। बिजली बोर्ड आवेदन मिलने के बाद अस्थायी तौर पर बिजली मीटर लगाएगा।
विज्ञापन

चौगान नंबर एक से लेकर चौगान नंबर चार तक करीब दस से 12 मीटर लगाने का लक्ष्य बोर्ड ने रखा है। बिजली बोर्ड ने इसके लिए योजना तैयार की है। कारोबारियों को भी इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। कारोबारी जैसे ही आवेदन करेंगे, बिना विलंब अस्थायी बिजली मीटर चौगान में जरूरी जगहों पर लगा दिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद कारोबारियों को इस बारे में जानकारी पहुंचाना है।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान चौगान नंबर एक में सांस्कृतिक संध्याओं का स्टेज होती है। कला केंद्र के समीप भी एक पंडाल व्यापारिक गतिविधियों के लिए बनता है। इसके अलावा ऐतिहासिक चौगान के मध्य भी एक व्यापारिक गतिविधियों के लिए पंडाल बनाया जाता है। चौगान नंबर दो में भी स्वयं सहायता समूहों का बाजार लगता है। यहां महिलाएं अपने उत्पाद बेचती हैं। चौगान नंबर तीन में झूले और चौगान नंबर चार में भी बाजार लगता है। इन चारों चौगान में बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए बोर्ड की भूमिका काफी अहम रहती है। कनेक्शन देने से लेकर आपूर्ति पहुंचाने तक का कार्य बोर्ड का रहता है।
विज्ञापन


ऐतिहासिक इमारतें होंगी लाइटों से सुसज्जित
मिंजर मेले को लेकर चंबा शहर को पूरी तरह लाइटों से सजाया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त कार्यालय, ऐतिहासिक अखंड चंडी महल, रंगमहल, नगर परिषद कार्यालय के इर्द-गिर्द इलेक्ट्रॉनिक्स लाइटें लगाई जाएंगी।

बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि मेले को लेकर बिजली बोर्ड तैयार है। कहा कि दस से बारह मीटर चारों चौगान में स्थापित किए जाएंगे। बताया कि बोर्ड ने योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें