फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: धूल खा रहा सलूणी में खेल प्रतिभा निखारने का सपना

Sun, 10 May 2026 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलान्यास के बाद भी आज तक धरातल पर नहीं उतर पाया इंडोर स्टेडियम
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने किया था शिलान्या, इंडोर स्टेडियम के लिए मंजूर हुए थे 9 करोड़
वर्षों से अधूरा पड़ा 30 पंचायतों के खिलाड़ियों का भविष्य संवारने का सपना
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम आज भी धरातल पर उतरने का इंतजार कर रहा है।
करीब 9 करोड़ रुपये की स्वीकृति और केंद्रीय मंत्री की ओर से किए गए शिलान्यास के बावजूद परियोजना का निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में गहरी निराशा है। शिलान्यास के समय पूरे क्षेत्र में उम्मीदों का माहौल था कि सलूणी को जल्द ही आधुनिक इनडोर खेल सुविधा मिलेगी जिससे ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा लेकिन समय बीतने के साथ यह महत्वाकांक्षी परियोजना अब केवल घोषणाओं और औपचारिकताओं तक सिमटती नजर आ रही है। सलूणी, सिंगाधार, बियाणा, मंजीर, सूरी, किलोड़, खरल, सियूला, किहार, भांदल, डियूर सहित करीब 30 पंचायतों के युवा इस इंडोर स्टेडियम को अपने खेल भविष्य की बड़ी उम्मीद मान रहे थे। क्षेत्र में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है लेकिन इंडोर सुविधा के अभाव में उन्हें अभ्यास और प्रशिक्षण के लिए सीमित साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
स्थानीय लोगों में कर्म सिंह, खेम राज, मदन शर्मा, प्रेम लाल, संजीव कुमार और पीयूष कुमार ने कहा कि शिलान्यास के बाद उन्हें भरोसा था कि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा लेकिन कई वर्ष बीतने के बावजूद कोई ठोस काम शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों का कहना है कि इस देरी से युवाओं की खेल प्रतिभा प्रभावित हो रही है और उनका मनोबल भी कमजोर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता समाप्त होने के तुरंत बाद इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा और इसे प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें