फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: घरेलू गैस की गाड़ी 25 दिन बाद पहुंची, लोगों ने ली राहत की सांस

Sun, 28 Sep 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में 25 दिन बाद घरेलू गैस की आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सिलिंडरों से भरा ट्रक एक घंटे में ही खाली हो गया। दो पंचायतों के लोग पिछले कई दिनों से गैस की आपूर्ति का इंतजार कर रहे थे लेकिन गेट के पास रास्ता बड़ी गाड़ियों के लिए अवरुद्ध होने के कारण आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। ऐसे में जब शनिवार को सिलिंडर लेकर ट्रक पहुंचा तो लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीणों में धर्मेंद्र कुमार, हंसराज, केवल, मनीष कुमार, चैन लाल, किशोर, शेर सिंह और नेक राज ने बताया कि ग्राम पंचायत खज्जियार व कोहलड़ी के लोग घरेलू गैस की आपूर्ति न होने से परेशान थे। भारी बारिश के कारण सड़कें अवरुद्ध थी। ऐसे हालात में उन्हें सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी में जाना भी मुश्किल हो गया था। दो दिन पहले जब लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल करवाया तो ग्रामीणों ने गैस एजेंसी से सिलिंडर भेजने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें