फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने की ली प्रतिज्ञा

Sun, 28 Sep 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चलो चंबा अभियान के तहत विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नाॅट आन मैप संस्था के सह-संस्थापक मनुज शर्मा ने बताया कि जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों मिस्टिक विलेज खज्जियार, चमीणू, पांगी के किलाड़ व सुराल के साथ-साथ भरमौर के तुंदाह, कुगती, बन्नी और अन्य क्षेत्रों में जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ये आयोजन नाॅट आन मैप संस्था की ओर से करवाए गए। इन आयोजनों के दौरान स्थानीय लोगों और हितधारकों को न केवल जिम्मेदार पर्यटन के लाभों के प्रति जागरूक किया गया बल्कि उन्होंने अपने क्षेत्र को स्वच्छ, सशक्त और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने की सामूहिक शपथ भी ली। सबसे पहले उपस्थित लोगों ने पर्यावरण की देखभाल करने, कचरा कम करने और एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने की प्रतिज्ञा की। इसका मुख्य लक्ष्य मिस्टिक गांव खज्जियार को एक नो-प्लास्टिक समुदाय बनाना है, ताकि यह गांव एशिया के सबसे स्वच्छ गांवों में शामिल हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रमों मे मिस्टिक विलेज टूरिज्म कमेटी खज्जियार, टूरिज्म डवलपमेंट कमेटी सुराल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किलाड़ के स्टाफ सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर विकास, ज्योति, रजत, विपिन, आदर्श, तलाई से मनोज, रेणू शर्मा, किशोर कुमार, ऊषा शर्मा, शिवा भारती, अनूप, तन्वी, संगीता, पुष्पा, पूजा, ताविश, सोनाक्षी, प्रिया तथा नीरज महीनिया ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें