फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बसों की सौगात के बहाने विधायक की पीठ थपथपा गए डिप्टी सीएम

Sat, 19 Sep 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत के मंच से विधायक की पैरवी का किया खास जिक्र
विज्ञापन


सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। चंबा को इलेक्ट्रिक और डीजल बसों की सौगात देने पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दौरे में विकास के साथ सियासी संदेश भी नजर आया।
कार्यक्रम के मंच से उप मुख्यमंत्री ने सदर विधायक की पैरवी का खास तौर पर उल्लेख कर उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि चंबा में इलेक्ट्रिक बसें शुरू करवाने के लिए विधायक लगातार सरकार के समक्ष मामला उठाते रहे हैं। इस मांग को लेकर अन्य कांग्रेस नेताओं की भूमिका का भी उन्होंने जिक्र किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के चंबा पहुंचने से पहले और कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व की सक्रियता भी चर्चा में रही। अग्निहोत्री ने सदर विधायक के घर रात्रि विश्राम किया और लंच के बाद बसों को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। ऐसे में बसों की सौगात के साथ स्थानीय कांग्रेस नेतृत्व को साधने की कवायद के तौर पर भी इस पूरे घटनाक्रम को देखा जा रहा है। चंबा को फिलहाल 10 इलेक्ट्रिक और 10 डीजल बसें मिली हैं। पहाड़ी क्षेत्रों की जरूरत के अनुरूप तैयार की गई इलेक्ट्रिक बसों के ट्रायल के बाद प्रदेश में बड़े स्तर पर बसों की खरीद प्रस्तावित है। सरकार की ओर से एक हजार इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की बात कही गई है। बसों के बहाने हुए इस सरकारी कार्यक्रम में विकास की घोषणा के साथ स्थानीय राजनीति में संदेश देने की कोशिश भी साफ दिखाई दी। खासकर सदर विधायक की मांग और उनकी पैरवी का उप मुख्यमंत्री का मंच से उल्लेख चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें