फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की साहसिक कार्रवाई पर देश को गर्व : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। एबीवीपी ने भारतीय सेना की ओर से बीती रात नौ आतंकी ठिकानों पर की गई साहसिक और सटीक कार्रवाई पर गर्व प्रकट किया है। एबीवीपी हिमाचल प्रदेश प्रांत सह मंत्री भवानी ठाकुर ने कहा कि यह ऑपरेशन न केवल हमारे वीर जवानों की रणनीतिक दक्षता और अदम्य साहस का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से सजग और प्रतिबद्ध है। आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक कदम से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत अब किसी भी प्रकार के उकसावे की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगा। हिमाचल प्रदेश की जनता भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। एबीवीपी केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय को इस सफल अभियान के लिए बधाई देते हैं। आशा करते है कि भविष्य में भी ऐसे कदम हमारे राष्ट्र को सुरक्षित रखने के लिए उठाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें