फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारा-कुंडी सड़क की सुधरेगी हालत : ललित

Tue, 06 Jan 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
धरवाला (चंबा)। भरमौर-पांगी की ग्राम पंचायत सुनारा और कुंडी के लोगों को आगामी दिनों में खस्ताहाल सड़क से आवाजाही में परेशानी पेश नहीं आएगी। बुधवार को जिला मार्केटिंग कमेटी के चेयरमैन ललित ठाकुर ने सुनारा-कुंडी सड़क के सभी क्षतिग्रस्त जगहों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से सहायक अभियंता राकेश और कनिष्ठ अभियंता सिद्धार्थ भी उपस्थित रहे। इसके बाद जेसीबी मशीन के जरिये सड़क पर पड़े बड़े पत्थरों और मलबे को हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया। साथ ही सड़क की सुरक्षा के लिए डंगे लगाने की आवश्यकता बताई गई। ललित ठाकुर ने चिह्नित स्थानों पर डंगे लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें