फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चकरा-नगाली सड़क की हालत खस्ता, लोग परेशान

Sun, 16 Apr 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चकरा-नगाली संपर्क मार्ग की खस्ताहालत। संवाद
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चकरा से नगाली तक 10 किलोमीटर लंबी सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। दो पंचायतों के करीब आधा दर्जन गांव को जोड़ने वाली सड़क पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। जगह-जगह तारकोल उखड़ने से गड्ढ़े बन गए हैं, जिस कारण सड़क से गुजरने वाले वाहनों को भी क्षति पहुंच रही है।
विज्ञापन
















लोगो में उपजीत कुमार, देस राज, जगदीश कुमार, सुनील कुमार, रविंदर सिंह, बंटी, रोहित कुमार, सुरजीत सिंह, अशोक कुमार और प्रीतम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने ग्राम पंचायत टप्पर और नगाली के गांव सम्मा, चौड़ा, टप्पर, कनियाड़का, कुठेड़ के लिए सड़क का निर्माण तो करवा दिया गया, मगर उसके बाद इसकी सुध लेना भूल गया है। सड़क से रोजाना गांवों से विद्यार्थी उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यार्थी बौंखरी मोड़ और बनीखेत का रुख करते हैं, जिन्हें परेशानियां उठानी पड़ रही है।















उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने 2009 में चकरा से नगाली सड़क का निर्माण कार्य करवाया था और वर्ष 2013 में तारकोल बिछाई गई। हैरानी की बात है कि 10 वर्ष बीतने के बाद सड़क पर पुन: तारकोल तक नहीं बिछाई जा सकी है। बीते वर्ष लोगों की मांग पर कुछ जगहों पर पैच वर्क का कार्य करवाया गया, जो अब उखड़ चुका है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
















लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता हर्ष पुरी ने बताया कि चकरा से नगाली तक तारकोल डालने के लिए विभाग ने टेंडर निकाल दिया है। दो हफ्ते तक तारकोल डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को किसी प्रकार परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें