फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एमबीबीएस प्रशिक्षुओं छुट्टी पर जाने के मामले में दो दिन में रिपोर्ट देगी समिति

Sun, 04 Jan 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस प्रशिक्षुओं के एक साथ लंबे अवकाश पर चले जाने के मामले में अनुशासन समिति दो दिन में कॉलेज प्रबंधन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज कॉलेज चंबा के प्रथम वर्ष के 120 एमबीबीएस प्रशिक्षु 26 दिसंबर से एक साथ अवकाश पर चले गए हैं। वहीं, अंतिम वर्ष के कुछ प्रशिक्षु चिकित्सक 15 दिसंबर से लगातार अनु उपस्थित हैं। मामला प्रकाश में आने पर मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच आरंभ करते हुए अनुशासन समिति को जांच का जिम्मा सौंपा।
बिना पूर्व अनुमति और बिना सूचना के हुई इस सामूहिक गैर हाजिरी को गंभीर अनुशासनिक चूक मानते हुए गठित अनुशासन समिति ने जांच तेज कर दी। समिति की रिपोर्ट अब दो दिन में प्राचार्य को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। इससे पूर्व समिति अपने स्तर पर दो से तीन बैठकें कर चुकी है। मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य पंकज गुप्ता ने बताया कि सामूहिक तौर पर अवकाश पर चिकित्सकों के जाने के मामले में अनुशासन समिति सोमवार या मंगलवार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के बाद ही क्या कदम उठाए जाएंगे यह निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें