फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 5,100 दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमग होगा शहर

Thu, 11 Jan 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर चंबा शहर 5,100 दीयों और रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमग होगा।
विज्ञापन

21 और 22 जनवरी को सुबह साढ़े पांच बजे चार मंदिरों लक्ष्मीनारायण मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी, जालपा माता मंदिर और हरिराय मंदिर से प्रभात फेरियां निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न वार्डों समेत करियां पंचायत के लोग भी इस दिन के गवाह बनेंगे। शहर के मुख्य चौक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन और विभिन्न वार्डों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण लोग देख सकेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सदस्य जसबीर नागपाल, सेवा भारती के अध्यक्ष संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष सम्मी कपूर ने बताया कि हर हिंदू के वर्षों पुराना सपना मूरत रूप धारण कर रहा है। इसमें सभी लोगों, संप्रदाय के लोगों को भाग लेकर इसका साक्षी बनना चाहिए। बताया कि 21 जनवरी की सुबह से लक्ष्मीनारायण मंदिर में रामायण पाठ का शुरू होगा। यह 22 जनवरी तक चलेगा। इसके अलावा चार मंदिरों से सुबह साढ़े पांच बजे प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। ये प्रभात फेरियां शहर के मुख्य चौक पर आकर मिलेंगी। इतना ही नहीं, शहर के 11 वार्डों चौगान, हटनाला, चौंतड़ा, जनसाली, सपड़ी, सुराड़ा, धड़ोग, जुलाहकड़ी, हरदासपुरा, कसाकड़ा और सुल्तानपुर मोहल्ले समेत करियां पंचायत में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। शहर के राम-सीता, हरिराय मंदिर, मिलेनियम गेट, सर्किट हाउस और चौगान की रेलिंग, कलाकेंद्र का स्टेज समेत ऐतिहासिक इमारतों को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया जाएगा। गुरुद्वारा साहिब, अर्जुन नगर, बाबा श्रीचंद्र महाराज और रविदास मंदिर में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। 22 जनवरी की शाम शहर के मुख्य चौक पर महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें