फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नगर परिषद का अभियान अधूरा, वार्डों में नहीं पहुंची टीमें

Sun, 01 Feb 2026 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद की ओर से आम जनता की समस्याएं सुनने और योजनाओं की जानकारी देने के लिए शुरू किया गया अभियान अधूरा ही रह गया है। अभियान के तहत वार्ड स्तर पर बैठकों के लिए बनाई गई टीमें अधिकांश वार्डों में पहुंच ही नहीं पाईं, जिससे लोगों में निराशा और नाराजगी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने सभी वार्डों में जनसुनवाई आयोजित करने के उद्देश्य से टीमें गठित की थीं लेकिन हकीकत यह है कि केवल जनसाली और सुराड़ा दो वार्डों में ही औपचारिक बैठकें की गईं। शेष वार्डों में न तो कोई टीम पहुंची और न ही जनता की समस्याएं सुनी गईं। वार्डवासियों का कहना है कि विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग लंबे समय से परेशान हैं लेकिन जनसुनवाई न होने के कारण उनकी शिकायतें कागजों में ही सिमट कर रह गई हैं। अभियान के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई गई जबकि जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नगर परिषद की इस लापरवाही से लोगों का भरोसा डगमगाने लगा है। लोगों ने मांग की है सभी वार्डों में जल्द से जल्द जनसुनवाई आयोजित कर समस्याओं का समाधान किया जाए। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि अन्य वार्डों में भी आगामी दिनों में जनसुनवाई के लिए बैठकें आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें