पुखरी (चंबा)। चंबा-चकलू सड़क की हालत लगातार खराब होती जा रही है। चकलू के पास हाल ही में हुए भूस्खलन ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
सड़क पर मलबा गिरने के कारण यातायात बाधित हो रहा है जिससे स्थानीय लोगों को चंबा पहुंचने के लिए बाया कोटी होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों में अमित कुमार, लोकेश कुमार, संजीव कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र में हल्की सी बारिश होते ही भूस्खलन शुरू हो जाता है। इससे न केवल सड़क बार-बार बंद हो जाती है, बल्कि हादसों का खतरा भी बना रहता है। सड़क की स्थिति भी बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना आने-जाने में अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी समाधान निकाला जाए। संवाद