फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राधाष्टमी स्नान के बाद चौगान पहुंचा आस्था का कारवां

Sat, 19 Sep 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पवित्र मणिमहेश का मनमोहक दृश्य । संवाद
विज्ञापन
सैकड़ों शिवभक्तों से भक्तिमय हुआ चंबा, भद्रवाह की छड़ियों ने डाला डेरा
विज्ञापन

लंगर समितियों ने लगाए भंडारे, आज चंबा से विदा होंगी भद्रवाह से आईं छड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राधाष्टमी के पावन अवसर पर पवित्र मणिमहेश डल झील में शाही स्नान करने के बाद शनिवार को सैकड़ों शिवभक्त चंबा पहुंचे। श्रद्धालुओं के पहुंचने से ऐतिहासिक चौगान में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। कैलाश के दर्शन और पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने चौगान में विश्राम किया और भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए।
श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विभिन्न लंगर समितियों की ओर से चौगान में भंडारे लगाए गए। लंगर समितियों के सदस्य दिनभर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। चौगान में श्रद्धालुओं की आवाजाही से शहर में भी धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

उधर, मणिमहेश यात्रा के लिए भद्रवाह से पहुंची छड़ियों ने भी चंबा चौगान में डेरा डाल दिया है। राधाष्टमी का शाही स्नान और यात्रा की धार्मिक रस्में पूरी करने के बाद श्रद्धालु अब वापसी की तैयारी में हैं। भद्रवाह की छड़ियां रविवार को चंबा चौगान से प्रस्थान करेंगी। इनके प्रस्थान के दौरान भी श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यात्रा से लौटे श्रद्धालु ओम प्रकाश, त्रिलोक सिंह, रवि कुमार, महिंद्र सिंह, योगराज और वीर प्रताप ने बताया कि बड़े शाही स्नान से एक दिन पहले गौरीकुंड और डल झील क्षेत्र में बर्फबारी हुई थी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान कैलाश पर्वत पर चमकने वाली मणि के दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का विषय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें