फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-बद्दी-परवाणू रूट पर डेढ़ घंटा देरी से गई बस

Sat, 09 May 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे में इंतजार करती रहीं सवारियां, मरम्मत कार्य बताया देरी का कारण
विज्ञापन

साढ़े छह बजे है बस चलने का समय, आठ बजे रवाना होने से परेशान रहे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की अव्यवस्था का खामियाजा एक बार फिर यात्रियों को भुगतना पड़ा। बीती शुक्रवार शाम को चंबा-बद्दी-परवाणूू रूट पर चलने वाली बस निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से रवाना हुई।
इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम साढ़े छह बजे चलने वाली बस रात करीब आठ बजे बस स्टैंड पहुंची। इसके बाद यात्रियों को लेकर रवाना हुई। बस के इंतजार में करीब 45 यात्री बस स्टैंड पर बैठे रहे। यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि बस आखिर कब रवाना होगी। कई यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने की चिंता में इधर-उधर जानकारी लेते नजर आए। उन्हें बस का मरम्मत कार्य होने का हवाला दिया गया। बस देरी से चलने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में मोनिका शर्मा, नितिका ठाकुर, करण कुमार, रोशन लाल और विपिन कुमार ने बताया कि वे शाम छह बजे बस स्टैंड पहुंच गए थे। बस साढ़े छह बजे रवाना होनी थी लेकिन इंतजार करते आठ बज गए। उन्होंने कहा कि निगम की लापरवाही के कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। उन्होंने कहा कि बस देरी से चलने को लेकर निगम के कर्मचारियों की ओर से केवल मरम्मत कार्य का हवाला दिया जाता रहा लेकिन यात्रियों की सुविधा और परेशानी को लेकर ठोस व्यवस्था नहीं की गई। यात्रियों ने निगम से मांग की है कि बसों की समय पर जांच और मरम्मत सुनिश्चित की जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मरम्मत में समय लगने पर बस देरी से गई ताकि यात्रियों को रास्ते में कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें