फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: देरी से चली बस, यात्री पहुंच गए वर्कशॉप, जमकर हंगामा

Sun, 03 Aug 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा से खज्जियार रूट के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस शनिवार शाम एक घंटा देरी से रवाना हुई, जिससे नाराज यात्रियों ने वर्कशॉप में पहुंचकर हंगामा कर दिया। यात्रियों ने बताया कि यह स्थिति केवल शनिवार की नहीं, बल्कि रोज़ाना का नियम बन चुकी है। बस को शाम 5:00 बजे निकलना होता है, लेकिन यह बस 6:00 बजे निकली। इस कारण हमें अंधेरे में घर पहुंचना पड़ता है। लोगों ने परिवहन निगम पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यात्री दिनेश कुमार, सोनू कुमार, हरीश कुमार, सुमन कुमारी, शबनम और सरिता का कहना है कि बस समय पर चलाई जाए और चालक-परिचालकों को समय को लेकर सख्त निर्देश दिया जाए, ताकि लोगों को रोज़ाना की परेशानी से राहत मिल सके। उधर, एचआरटीसी के आरएम और डीडीएम शूगल सिंह का कहना है कि बसों की मरम्मत के चलते कई बार बसें देरी से रवाना होती है, ताकि बस में आधे रास्ते कोई तकनीकी खराबी न हो और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें