फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: अगाहर जा रही बस घूम के पास हांफी, यात्री हुए परेशान

Sat, 21 Mar 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
-करीब 30 यात्रियों को दूसरे रूट की बस से भेजा, कई टैक्सी कर पहुंचे घर
विज्ञापन

-लोगों ने एचआरटीसी की लचर व्यवस्था पर उठाए सवाल, जांच की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा से अगाहर जा रही एचआरटीसी बस शनिवार शाम करीब छह बजे घूम के पास खराब हो गई। करीब 30 यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। काफी देर तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिल पाई। बाद में दूसरे रूट की बस से यात्रियों को जाना पड़ा लेकिन पहले से ही बस में भीड़ होने के कारण सभी यात्रियों को जगह नहीं मिल सकी।
कई लोगों को मजबूरन टैक्सी करके घर पहुंचना पड़ा। उन्हें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ा। यात्रियों में अमन कुमार, संजीव कुमार, अंजलि, मोनिका कुमारी, सुनील कुमार, सत्या देवी व कर्म सिंह ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इस रूट पर अक्सर बसें खराब हो जाती हैं। खासकर विद्यार्थी और कामकाजी लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने निगम की लचर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर बसों की समय पर जांच और रखरखाव किया जाए तो ऐसी समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने इस रूट पर बेहतर बस सेवा सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया। बस में अचानक तकनीकी खराबी आने से बस खराब हुई है। यात्रियों के लिए उसी रूट पर जाने वाली दूसरी बस भेजी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें