सिहुंता के पास खराब हुई पठानकोट डिपो की एचआरटीसी बस: जागरूक पाठक
सिहुंता (चंबा)। पठानकोट डिपो की चुवाड़ी से द्रमण जा रही एचआरटीसी बस रविवार शाम करीब 6:30 बजे सिहुंता के पास अचानक खराब हो गई। गंतव्य से करीब 25 किलोमीटर पहले बस रुकने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। तकनीकी खराबी के कारण चालक ने वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इस दौरान कई यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए, जबकि कुछ ने निजी वाहनों का सहारा लिया। यात्री सीमा देवी, मीनाक्षी, अमित कुमार, संजीव कुमार, सत्या देवी और जानवी ने बताया कि सफर के बीच में बस खराब होने से दिक्कतें कई गुना बढ़ जाती हैं, खासकर शाम के समय जब अन्य साधन आसानी से उपलब्ध नहीं होते। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की कि बसों का समय-समय पर रखरखाव किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।