फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाला से चंबा जा रही बस पंडाह में हांफी

विज्ञापन
चंबा के पंडा के पास खराब खड़ी परिवहन निगम की भाला रूट की बस।
विज्ञापन
साहो (चंबा)। भाला से चंबा जा रही सरकारी बस पंडाह में ही हांफ गई। इसके चलते बस में सफर कर रहीं 25 सवारियों को दूसरी बस आने तक आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। कई सवारियां निजी वाहन से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। सवारियों मान सिंह, नंदो, शेर सिंह, जय सिंह, विनोद और निकेश ने बताया कि शनिवार सुबह 7:45 बजे भाला से सरकारी बस चंबा के लिए रवाना हुई, लेकिन पंडाह के पास बस अचानक खराब हो गई। चालक ने बस को आगे ले जाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन बस में तकनीकी खराबी आने से बस को आगे ले जाना मुश्किल हो गया। इसके चलते चालक ने सवारियों को बस आगे नहीं ले जाने की बात कही। साथ ही निगम प्रबंधन को दूसरी बस भेजने के साथ ही मेकेनिक भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर निगम को नई बसें भेजनी चाहिए। इन रूटों पर पहले ही इक्का-दुक्का बसें चलती हैं। ऐसे में पुरानी बसें जब बीच राह खराब हो जाती हैं तो सवारियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी आने से बस खराब हो गई। बस को दुरुस्त करने के लिए मेकेनिक भेज दिए गए थे।

चौकी प्रभारी ने दी सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें