फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चार दिन से लापता व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत डांड के भिंड गांव से चार दिन पहले लापता व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला। मृतक की पहचान भीलाे राम (43) पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव भिंड पंचायत डांड के रूप में हुई है। भीलो राम चार दिन पहले अपने घर से सुबह काम के लिए निकला था लेकिन, लौटकर नहीं आया। परिजनों ने सोचा कि वह अगले दिन घर लौट आएगा लेकिन, तीन दिन तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी मां ने किहार थाना में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उसे तलाश करना आरंभ कर दिया। वीरवार को जब खरोटी श्मशानघाट में एक शव को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया तो वहां आए लोगों की नजर झाड़ी में पड़े शव पर पड़ी। इसको लेकर लोगों ने तुरंत सलूणी पुलिस चौकी में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। सलूणी के डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टि से मौत का कारण दुर्घटना लग रहा है। हालांकि, पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें