फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पोस्टर मेकिंग में दीक्षा रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में दीक्षा ने पहला, अंकुश ने दूसरा और पल्लवी पठानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में अंजलि कुमारी, पल्लवी पठानिया और सिमरनदीप क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन लेखन में काजल ने पहला, घनेश्वरी ने दूसरा और नितिन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएल भाटिया ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया। साथ ही अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आह्वान किया। सड़क सुरक्षा क्लब की समन्वयक डॉ. अमृता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण तेजरफ्तार से वाहन चलाना है। उन्होंने आह्वान किया है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। इस मौके पर क्लब के सदस्य डॉ. आकाशदीप, डॉ. रीना और प्रोफेसर बलवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें