फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर व्यापारियों से बैठक करेगा बोर्ड

Thu, 30 Apr 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विद्युत बोर्ड ने भेजा पत्र, सभी व्यापारियों से बैठक में आने की अपील
विज्ञापन

बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पढ़ाया जाएगा जागरूकता का पाठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बनीखेत के व्यापारियों और उपभोक्ताओं के साथ बैठक करने का प्रस्ताव रखा है।
इस संबंध में 30 अप्रैल को विद्युत उपमंडल डलहौजी ने व्यापार मंडल बनीखेत को आधिकारिक पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार बिजली बोर्ड आरडीएसएस के तहत स्मार्ट मीटर स्थापित करने की प्रक्रिया चला रहा है। हालांकि, क्षेत्र में स्मार्ट मीटर की स्थापना को लेकर उपभोक्ताओं के बीच कई तरह की चिंताएं और सवाल सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए उपभोक्ताओं को जागरूक करने और उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। पत्र में व्यापार मंडल बनीखेत के अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वे बैठक में भाग लें और अधिक से अधिक सदस्यों को शामिल होने के लिए प्रेरित करें। बैठक उपभोक्ताओं की समस्याओं और आशंकाओं पर खुलकर चर्चा करने का मंच भी प्रदान करेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि बैठक व्यापार मंडल की सुविधा अनुसार 2 मई शाम को 3 बजे नाग मंदिर प्रांगण पधर में होगी। बोर्ड को उम्मीद है कि इस पहल से स्मार्ट मीटर स्थापना प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा। स्थानीय स्तर पर स्मार्ट मीटर को लेकर चल रही बहस के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें