फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौसम बदलते ही घटने लगी पर्यटकों की आमद

Thu, 26 Mar 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। मौसम के करवट लेते ही पर्यटकों की आमद भी कम हो गई। धूप खिलने पर गर्मी से राहत पाने के लिए मैदानी इलाकों से पर्यटक घूमने के लिए पहुंच रहे थे।
विज्ञापन

आसमान में बादल छाने से इसमें काफी अंतर आ गया है। खराब मौसम में पर्यटक डलहौजी से वापस जा रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग चिंतित हैं। उन्हें यही उम्मीद है कि कब आसमान साफ होगा और धूप खिलेगी। स्थानीय लोगों में विक्की कुमार, दीपक, सुरेश कुमार, रवि, मनोज कुमार, मान सिंह और सुनील कुमार ने बताया कि पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। मौसम की बेरुखी खलल डालने का कार्य कर रही है। ऐसा ही चलता रहा तो उनके कारोबार पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें