फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वन वे ट्रैफिक लागू होती ही चाक चौबंद दिखी व्यवस्था

Sun, 26 Apr 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी में अब पर्यटकों और लोगों को नहीं झेलना पड़ेगी ट्रैफिक समस्या
विज्ञापन

मुख्य चौक पर पुलिस टीम के जवान तैनात, पर्यटकों को मिल रही सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी

डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में वन वे ट्रैफिक लागू होते ही रविवार को व्यवस्था चाक चौबंद दिखी। ट्रैफिक पुलिस ने बस अड्डा, सुभाष चौक और गांधी चौक में मोर्चा संभाला था।
ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होने से अब पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यातायात जाम का समाना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय निवासियों में मोहित, रवि, अशोक और अजीत आदि ने बताया कि डलहौजी पुलिस ने डीएसपी मयंक शर्मा की अगुवाई में ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दिसंबर के आखिरी दिनों में भी डलहौजी में ऐसी ही ट्रैफिक व्यवस्था देखने को मिली थी। डलहौजी की सड़कों पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने पर भी ट्रैफिक जाम देखने को नहीं मिला था। अब गर्मियों के सीजन के दौरान भी ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलेगी। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। डीएसपी मयंक शर्मा ने स्थानीय लोगों से वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि डलहौजी पुलिस पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि डलहौजी पुलिस ने पर्यटकों की राह आसान बनाने के लिए जगह-जगह दिशा बोर्ड लगाए हैं। इससे पर्यटकों को डलहौजी पहुंचने में काफी आसानी हो रही है। पहले बोर्ड न होने से पर्यटक राह भटक जाते थे, लोगों से सही राह पूछनी पड़ती थी और जाम की समस्या पैदा हो जाती थी मगर इस बार ऐसा नहीं है। पर्यटक दिशा बोर्ड के जरिये आसानी से डलहौजी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें