फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: विस अध्यक्ष ने नवाजे रायपुर विद्यालय के मेधावी

Fri, 14 Nov 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के रावमापा रायपुर में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते विद्यार्थी।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर में वार्षिक समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। मुख्यातिथि कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का राष्ट्र की आजादी और नवनिर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता। विधानसभा अध्यक्ष ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। राज्य सरकार द्वारा द्वितीय चरण के तहत सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध किए जाने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की सूची में भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख विद्यालयों सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रायपुर का नाम भी शामिल होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भटियात क्षेत्र में एक स्किल यूनिवर्सिटी खोलने की भी प्रक्रिया जारी है। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए क्रमश: 31 हजार और 11 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें