फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बिना अनुमति झूला लगाने वाले दो संचालक प्रशासन ने खदेड़े

Sun, 28 Jul 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा चौगान में बिना परमिशन लगाए गये झूलों को हटवाती प्रशासन की टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के पहले दिन ही बिना अनुमति झूला लगाने वाले संचालकों के खिलाफ प्रशासन की टीम ने शिकंजा कस दिया है। बिना अनुमति ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में झूला लगा रहे दो संचालकों पर प्रशासन ने कार्रवाई कर वहां से हटा दिया है।
विज्ञापन

निर्देश दिए हैं कि जो भी संचालक बिना अनुमति चौगान मैदान में कोई गतिविधि करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक टीम की इस कार्रवाई से ऐतिहासिक चौगान में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार रविवार से मिंजर मेला शुरू हो गया है। बिना अनुमति झूला लगाने वाले और फड़ी धारक भी सक्रिय हो गए हैं। प्रशासन को जैसे ही इस बारे में सूचना मिली तो संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो झूला संचालकों को खदेड़ा। टीम ने चेतावनी दी है कि वे अगर दोबारा ऐसा करते हैं तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि ऐतिहासिक चौगान नंबर एक में कैफे रोड की तरफ प्रशासन ने झूला लगाने की अनुमति दी है। कुछ लोग बिना अनुमति झूले लगा रहे हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासनिक टीम ने शिंकजा कस दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली थी। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और बिना अनुमति गतिविधियों को अंजाम देने वाले संचालकों को हटाया गया। चौगान में बिना अनुमति किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें