फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में 70 दिन बाद भी शुरू नहीं हुए टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 70 दिनों के बाद भी मरीजों के सीबीसी और थायराइड के टेस्ट शुरू नहीं हो पाए हैं। प्रयोगशाला में इन टेस्टों को करने वाला सामान खत्म हो चुका है। इसकी वजह से मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मरीज रोजाना निजी लैबों में महंगे दाम चुकाकर अपने टेस्ट करवाने के लिए मजबूर हैं। तीमारदारों हंसराज, केवल कुमार, सोभिया राम, अशोक कुमार, प्रीतम चंद, रवि महाजन और नानक देव ने बताया कि चंबा को सरकार ने एक आकांक्षी जिला की श्रेणी में डाला है जिससे जिले का तेज गति से विकास करवाया जा सके। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहां जिले में विशेष कार्य करने की जरूरत है वहां इस प्रकार की कार्यप्रणाली को देख यही लग रहा है कि शायद ही प्रयोगशाला में बंद टेस्ट शुरू हो पाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखकर सरकारी प्रयोगशाला में बंद टेस्ट जल्द शुरू करवाए जाएं। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रयोगशाला में टेस्ट शुरू करने को लेकर पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें