फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी लैब में टेस्ट शुरू, मरीजों ने दो माह बाद ली राहत की सांस

Tue, 04 Nov 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में दो माह बाद टेस्ट शुरू हो गए हैं। इससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। अब मरीजों को निजी लैबों में जाकर शुल्क देकर टेस्ट नहीं करवाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को थायराइड को छोड़कर सभी टेस्ट शुरू हो चुके हैं, जिनमें सीरम इलेक्ट्रोलाइट, सीबीसी, आरएफटी, एलएफटी, पीटीआई और आईएनआर आदि टेस्ट शामिल हैं। अब पौने छह लाख आबादी को इसका फायदा मिलेगा। मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1000 के करीब ओपीडी रहती है।

उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज की सरकारी लैब में मशीनें खराब होने के कारण टेस्ट प्रक्रिया बंद हो चुकी थी। इस कारण सरकारी लैब सिर्फ सफेद हाथी बनकर रह गई थी। मरीज मुफ्त में होने वाले टेस्ट के लिए निजी लैबों में मनमाने दाम चुकाकर करवा रहे थे। मरीजों की बढ़ती हुई परेशानी को लेकर अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद सरकार ने खराब मशीनों को ठीक करने के लिए बजट जारी किया और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मशीनें दुुरुस्त करवाकर सरकारी लैब में टेस्ट शुरू करवाए।
विज्ञापन


सरकारी लैब में थायराइड को छोड़ मुख्य सभी टेस्ट शुरू करवा दिए हैं। मरीजों को अब निजी लैबों में जाकर अपने टेस्ट करवाने की आवश्यकता नहीं है। डॉ. मानिक सहगल, प्रवक्ता, मेडिकल कॉलेज चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें