फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक, दो माह में आधा दर्जन लोग हुए शिकार

Wed, 13 Aug 2025 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पुराना बस स्टैंड, न्यू बस स्टैंड समेत गली-मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर कुत्तों के झुंड आम दृश्य बन गए हैं। बीते दो माह में करीब आधा दर्जन लोगों को ये कुत्ते काट चुके हैं। लोगों का कहना है कि नगर परिषद चंबा और जिला प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। नतीजतन, अब शहर में अकेले चलना भी जोखिम भरा हो गया है। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं।
विज्ञापन


शहर के भूपेंद्र जसरोटिया, राकेश कुमार, रमेश कुमार, दलीप कुमार, संजीव कुमार और योगराज का कहना है कि कुत्तों के झुंड बेखौफ गलियों में घूमते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा लावारिस कुत्तों को आश्रय स्थल भेजने का फैसला सही दिशा में कदम है। यदि इसे अमल में लाया जाए तो लोगों को राहत मिलेगी और वे निडर होकर शहर में आवाजाही कर सकेंगे। उधर, नगर परिषद चंबा की अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग कैचर बुलाए जाएंगे, जिससे शहरवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें