फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नप अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी की गैर मौजूदगी में खोल दीं निविदाएं

Thu, 15 Feb 2024 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में प्रैस वार्ता के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर।संवाद
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद अध्यक्ष ने सहायक अभियंता पर धांधली करने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चंबा में पत्रकार वार्ता के दौरान वीरवार को नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को लेकर आईं निविदाएं सहायक अभियंता ने कार्यकारी अधिकारी और नगर परिषद अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में ही खोल दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि संभवतया यह धांधली के प्रयास थे। इसका पता चलते ही उन्होंने इन निविदाओं को रद्द कर दिया। अब दोबारा से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों के लिए पेवर, लाइटें और पोल लगाने के लिए ये निविदाएं आई थीं। सहायक अभियंता ने इन्हें पहले ही खोलकर उनके टेबल पर रख दिया। उन्होंने निविदाएं पढ़ीं तो इस बात का पता चला। उन्होंने इस मामले में अधिकारी के खिलाफ जांच और उचित कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने बताया कि निविदाओं को नगर परिषद अध्यक्ष या फिर कार्यकारी अधिकारी की उपस्थिति में ही खोला जाता है, लेकिन सहायक अभियंता ने पहले ही निविदाएं खोलकर इनके टेबल पर रख दी। उधर, नगर परिषद चंबा के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुई बैठक में इस तरह का मामला सामने आया थ। जरूरी बैठक के चलते वे बाहर निकल गए थे। वहीं, नगर परिषद चंबा के सहायक अभियंता मदन शर्मा ने मामले की जानकारी न होने और कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें